झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- ग्राम टिमरवानी के राजेश गौरसिंह अमलियार ने थांदला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मैं बाइक लेकर थांदला स्कूल आया था और वहां पर मुझे प्रितेश पिता दीतमल अमलियार भी बाइक लेकर आया उसके साथ रिंका गणवा व आशा प्रकाश मेड़ा भी थे। इसके बाद वह मुझे बोला कि चल पेटलावद घूमकर आते हैं, इसके बाद मैं अपने दोस्त राजेश गौरसिंह को सरस्वती शिशु मंदिर थांदला से लेकर आया व बाइक से हम पेटलावद गए। एक बाइक पर प्रितेश के साथ रिंका और आशा बैठी और एक बाइक पर मैं व राजेश थे। पेटलावद से बामनिया होते हुए हम जैसे ही ग्राम संगत पहुंचे कि वहां पर ट्रैक्टर चालक ने प्रितेश की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे प्रितेश, रिंका और आशा को गंभीर चोटे आई घायलों को लेकर हम थांदला आ रहे थे कि रास्ते में प्रितेश की मौत हो गई। Post navigation एक सप्ताह में एक बार जलप्रदाय कर ग्राम पंचायत कर रहा इतिश्री दहेज-शराब के साथ ग्राम को खुले में शौच मुक्त बनाने की ली ग्रामीणों ने शपथ