झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार पति, पत्नी और बेटा घायल हो गया। जानकारी अनुसार इन्दरदास बैरागी निवासी अमजेरा अपने भाई किशोरदास बैरागी के यहां खवासा अपनी पत्नी व पुत्र के साथ पारिवारिक कार्य से आया था। गुरूवार को वापस अपने घर बाइक से लौटते वक्त बामनिया-खावासा मार्ग पर एक टे्रक्टर ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से आशा बैरागी (31), कन्हैया बैरागी (7) ओर इन्दरदास बैरागी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द पेटलावद पर उपचार के लिए लाया गया। Post navigation रोजगार सहायक को शो-कॉज नोटिस रेल बजट मे आदिवासी अंचल की उपेक्षा , दो परियोजनाओं के लिऐ महज 300 करोड