मृतक राकेश लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदला रोड थांदला रोड रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन के डाउन ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। युवक का शव ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। काफी समय बाद परिवार के लोगों द्वारा आकर युवक की पहचान की गई। मृतक का नाम राकेश पिता रमेशचंद्र चोपड़ा (48) निवासी पार्श्वनाथ मार्ग थांदला बताया जा रहा है। घटना कौन सी ट्रेन से हुई और कब हुई है इसका खुलासा नहीं हो सका है। जीआरपी पुलिस मेघनगर द्वारा घटना की जांच की जा रही है। Post navigation त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन भरने वाले अभ्यर्थी कलेक्टर से मिलेंगे धर्मलता महिला मंडल ने किया कम्बल और वस्त्र दान