झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट थांदला – लम्बे समय से टेम्पो चालकों की चल रही मनमानी एवं ओवर लोडिंग की शिकायतों के चलते एसडीओपी एएस रावत के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल, प्रा.आरक्षक सुनील राजपूत, आरक्षक रुपेश,आंनद एवं कुवंरसिह की टीम ने टेम्पो चालकों को पर कार्रवाई करते हुए चालान बनाये व टेम्पो पर लगे कैरियर निकलवाये जिससे ओवर लोडिंग पर काबू किया जा सके। थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल ने बताया कि अभी यह कार्रवाई जारी रहेगी व अब नाबालिक चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी द्वारा की गई इस कार्यवाही की नगरवासियों ने जमकर सराहना की। Post navigation सटोरियो को पकड़ा जमीन विवाद के बाद जलाए तीन मकान