दिनेश वर्मा, झाबुआ भाजपा द्वारा झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार भानू भूरिया को बनाए जाने से भाजपा में बगावत हो गई है। टिकट के दावेदारों में से एक कल्याणसिंह डामोर ने झाबुआ लाइव को फोन पर बताया कि टिकट वितरण से असंतुष्ट होकर वे भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस पार्टी में लंबा समय बिताया लेकिन भाजपा ने उनकी उपेक्षा की है। गौरतलब है कि कल्याणसिंह डामोर को फग्गनसिंह कुलस्ते, रंजना बघेल एवं गुमानसिंह डामोर के बेहदर करीबी माना जाता रहा है। वे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश इकाई के भी पदाधिकारी रहे हैं। उनके इस्तीफे को टिकट न मिलने की स्थिति में उनकी तात्कालिक नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। ) Post navigation गिट्टी खदान विवाद मे कांग्रेस नेता ने की 5 राऊंड फायरिंग ; हत्या के प्रयास के आरोप मे हुई गिरफ्तारी उत्सव समिति के बैनर तले नगर में जनजाति मातृशक्ति ने निकाली भव्य कलश यात्रा