झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद सोमवार को नसबंदी ऑपरेशन हुआ जिसमें 40 महिलाओं का ऑपरेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ तहसील के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से टारगेट पूरा करने के लिए शासकीय वाहन से लाया गया था। ऑपरेशन करने के बाद वापस उनको घर छोडऩे के लिए अस्पताल वाहन के ड्राइवर प्रति महिला के घर वालों से 300 रुपए मांग रहा था। लोगों ने जिला पंचायत सदस्य कलावती गेहलोत को उक्त समस्या बताई। जिला पंचायत सदस्य ने अस्पताल पहुंचकर महिलाओं ओर उनके रिश्तेदारों से रूबरू बात की। उक्त समस्या से अनुविभागीय अधिकारी हर्षल पंचोली के निर्देश पर नायब तहसीलदार अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर उन्होंने बीएमओ उर्मिला चोयल से चर्चा कर प्रत्येक महिला को उनके घर तक नि:शुल्क छोडऩे के निर्देश दिए। Post navigation बाइक व चैन स्नेचिंग में शामिल चोरों की पहचान करने वाले को पुलिस देगी इनाम 10 हजार रुपए रामपुरिया जनपद पंचायत हुई खुले में शौच मुक्त, निकाली गौरव यात्रा