लोकेन्द्र चाणोदिया@ बामनिया ~ क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा भील गौरव यात्रा उनकी जन्म स्थली से झाबुआ जिले में भाभरापाड़ा से प्रवेश किया जहां पर प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने यात्रा की अगवानी की, यात्रा वहां से बामनिया पहुँची।बामनिया पहुँचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार,अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर,पूर्व मंत्री निर्मला भूरिया,जिलाध्यक्ष लक्षमणसिंह नायक,जिला मंत्री कृष्णपालसिंह, पेटलावद मंडलअध्य्क्ष संदिप मांडोत प्रशासनिक अधिकारीयो में जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पुलिस अधिक्षक आशुतोष गुप्ता एवं प्रशासनिक अमला साथ था।गौरव यात्रा के बामनिया प्रवेश पर जगह जगह भव्य स्वागत हुवा, जिसके पश्चात एक सामूहिक स्वागत आदिम जाति सेवा समिति प्रांगण में पेटलावद मण्डल अध्य्क्ष संदिप मांडोत,सरपंच रामकन्या संजय मखोड़, उपसरपंच लोकेन्द्र कटकानी,अजय जैन, सोहन डामर,आदि ने किया ।कार्यक्रम का संचालन अजय जैन ने किया , आभार रमेश्वर गर्ग ने माना । Post navigation कल्याणी बोरवेल द्वारा हनुमान मंदिर पर किया निःशुल्क बोरवेल मोटरसाइकिल चालक टकराया रोड़ किनारे नाली से मौके पर मौत