डेस्क टीम रानापुर के कुम्हार मोहल्ले में झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से एक महिला को मौत हो गई। आज ग्राम धामनी कटारा की महिला रमतू पति हरु अपना इलाज करवाने दीपक राय के दवाखाने गई। यहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। उधर आदिवासियों की जान से खिलवाड़ करने पर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ और सिर्फ खिलवाड़ किया जाता हैं। इसका जिम्मेदार कौन है। महिला की मृत्यु होने के बाद दीपक राय के क्लिनिक से शव को ले जा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम के लिए रखा है। वही राणापुर बीएमओ डॉक्टर गणपत चौहान का कहना है की अभी हमे एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। जिसके कारण हम अभी अवेध चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने में असमर्थ है। Post navigation झाबुआ जिले में BJP संगठन ओर जिला प्रशासन के बीच भारत – पाकिस्तान जैसा तनाव, देखिए प्रशाशनिक हलचल चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य श्री कालिका माताजी धाम पारा में भव्य भजन संध्या एवं माताजी का जगराता