झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- ग्राम उमरकोट के समीप झिरी बगासिया महाराज का प्राचीन मंदिर में 33वर्षो के बाद आज भगोरिया पर्व मनाया गया। आदिवासी अंचल से युवक-युविकाओ ने आकर्षक वस्त्र पहन कर नृत्य किया और भगवान राम का नाम लिया। वही ग्रामीणों ने ढोल मादल से अतिधियो का स्वागत किया। ग्रामीणों ने एक दिन पूर्व समस्त समिति एव ग्राम पंचायत की बैठक में निर्णय लिया था कि पार्टी वाली किसी भी प्रकार की बात नही होगी। हम सब एक है। उसी को देखते हुए मंदिर पंडा मुकेश महाराज ने सभी को साथ लेकर गैर निकली जिसमे उपस्थित पूर्व विधायक वालसिग मेडा, उपाध्यक्ष जनपद रूपसिग डामोर, सदस्य जि.जनपद आकमालसींग डामोर, मालू सरपंच, बांधूसींग वास्केल, फतेहसिग भाबर, कालुसिग डामोर, ठाकुर चितरंजनसिह राठौर, उमरकोट ठा यसवर्धनसिह राठौर, बसंतसिग डोडिया, प्रवक्ता रामा सरपंच प्रेमसिग भूरिया, समाज सेवक मुन्नालाल भूरिया, मिनसिग सरपंच राकेश डामोर, जवर्सिग, मेसा भाई सिगार आम्बा फतेहसिग एव अन्य ग्रामीणों ने उत्साह से भगोरिया मनाया। Post navigation भगोरिया उत्सव चरम पर 60 ढोल-मांदल के निकाली गई तीन अलग-अलग गेर बुनियादी शाला में कक्षा 7वीं के छात्र को बाल काटने की बात पर शिक्षक ने पीटा, डरकर भाग रहा छात्र एक मंजिल से गिरा