झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
बूंद बूंद के लिए जद्दोजहद करते देवली के बाशिंदों की पीड़ा झाबुआ लाइव वेबपोर्टल पर प्रकाशित होते ही सीईओ महेंद्रसिंह घनघोरिया देवली पहुंचे। यहा उन्होंने ग्राम पंचायत भवन पर होने वाली ग्राम सभा मे ग्रामीणों से संवाद भी किया। पेयजल की दिक्कत के बारे में जानकारी लेकर समस्या निदान का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया। इस दौरान इस ग्राम सभा भी ली जिसमें विधायक प्रतिनधि मूलचन्द निनामा, सरपंच गोपाल गामड़, सचिव हेमराज मेड़ा, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *