अलीराजपुर Live के लिऐ ” मुकेश परमार की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर मे आज सरस्वति पूजन करते प्रभारी मंत्री आय॔ जिला स्तरीय ” अंत्योदय मेले मे कल सरकार को चढा अंबेडकर बुखार आज अलीराजपुर मे उतरा दिखाई दिया । जिले के प्रभारी मंत्री ” अंतरसिंह आय॔” ने आज अलीराजपुर जिला पंचायत परिसर मे आयोजित जिला स्तरीय ” अंत्योदय मेले ” मेले का शुभारंभ आज ” सरस्वती पूजन ” के साथ किया । गौरतलब है कि कल झाबुआ के जिला स्तरीय अंत्योदय मेले मे झाबुआ के भी प्रभारी मंत्री ” अंतरसिंह आय॔ ” ने अंत्योदय मेले का शुभारंभ ” बाबा साहेब अंबेडकर ” का पूजन कर किया था जिसे आज समाचार माध्यमो ने भोपाल से लेकर झाबुआ तक प्रकाशित कर इसे बीजेपी का राजनीतिक एजेंडा निरूपित किया था जिसके बाद आज अलीराजपुर मे अंबेडकर की जगह ” सरस्वती जी ” का पूजन हुआ । इस संबध मे आज अलीराजपुर मे पत्रकारो से बात करते हुऐ प्रभारी मंत्री ने कहा किया इसमे कोई एजेंडा जैसी बात नही है हम तो अप्रैल माह से ही महापुरुष बाबा साहेब अम्बेडकर का नमन करते आ रहे है ओर आगे भी करते रहेंगे । लेकिन आज फिर अंबेडकर को फिर नमन क्यो नही किया इसका जवाब वे टाल गये । Post navigation तकरीर के बाद हुई फातेहा, मांगी देश में अमन-चैन की दुआएं परवलिया में दिन दहाड़े बाइक चोरी