झाबुआ से विपुल पांचाल & अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट ।

IMG-20160222-WA0043

कांग्रेस द्वारा आज संघ कार्यालयों पर पहुंचकर झंडावंदन कार्यक्रम करने का एलान किया गया था इस कडी मे अलीराजपुर संघ कार्यालय पर भारी बैरिकेड्स ओर पुलिस के बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार पटेल & राधेश्याम डी माहेश्वरी संघ कार्यालय पहुंचे जहां संघ पदाधिकारीयों एंव स्वंयसेवकों द्वारा दोनो का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया तथा ढोल ढमाके के साथ संघ कार्यालय लाया गया । उसके बाद दोनो नेताओ ने झंडावंदन किया ओर राष्ट्रगीत & राष्ट्रगान भी गाये । इस दोरान संघ पदाधिकारी भी उनके साथ रहकर गान कर रहे थे । इस दृश्य को देखने बडी संख्या मे लोग जमा हो गये ।

झाबुआ मे नही पहुंचे कांग्रेसी

अलीराजपुर के उलट ” झाबुआ ” मे संघ कार्यालय ” जागृति ” भवन मे कांग्रेस नेताओ का इंतजार करते ही रह गये लेकिन कांग्रेस के लोग नही पहुंचे । संघ कार्यालय पर संघ की ओर से जलपान ओर स्वागत की व्यापक तैयारिया की गई थी । जिला संघ प्रमुख से लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष दौलत भावसार एंव सीसीबी चेयरमैन गोरसिंह वसुनिया भी मौजूद थे । कांग्रेस के लोगो द्वारा घोषणा के बाद भी झंडावंदन के लिऐ ना आने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है जिलाध्यक्ष दोलत भावसार ने कहा है कि क्या कांग्रेस अब देश के मदरसों पर झंडावंदन करने का साहस करेगी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *