झाबुआ। झाबुआ ब्लॉक के शासकीय और निजी स्कूलों द्वारा गणवेश (ड्रेस) वितरण में जारी एकाधिकार और लूट के खिलाफ जयस जिलाध्यक्ष विजय डामोर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

आरोप है कि स्कूल प्रशासन की मिलीभगत से केवल दो दुकानों—शुभम और रूपकली एम्पोरियम—को गणवेश बेचने का ठेका दे रखा है। अभिभावकों को पर्ची देकर इन्हीं दुकानों पर भेजा जा रहा है, जहाँ 350 रुपये की ड्रेस 700 में और 200 के जूते 400 रुपये में बेचे जा रहे हैं।

स्कूल नोटिस बोर्ड पर 5-7 दुकानों के नाम दर्ज करने के नियम और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कड़े निर्देशों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ज्ञापन में शुभम गारमेंट्स पर नगर पालिका की शासकीय दीवार बिना अनुमति तोड़कर दुकान एक करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।

जयस ने मांग की है कि मोनोपॉली खत्म कर अन्य दुकानों को भी गणवेश बेचने की अनुमति दी जाए और अवैध वसूली व अवैध निर्माण की निष्पक्ष जांच कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *