दिनेश वर्मा@ झाबुआ Live झाबुआ जिले में कोरोना मरीजो का मिलना जारी है। कोरोना जिले में शतक मारने की ओर अग्रसर है। एक बड़ी खबर अभी आई है कि ट्राफिक थाने के सामने रहने वाले 35 वर्षीय युवक की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस युवक का सरनेम मेडा बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की हैं। इस खबर के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इसे मिलाकर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 94 हो गई हैं। शासन और प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें हैं। कोरोना के जिले में प्रकोप को लेकर लोगों में भारी दहशत है। Post navigation 26 वर्षो से फरार चल रहा था यह इनामी आरोपी; कालीदेवी पुलिस ने धरदबोचा .. भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुक्तिधाम पर पौधारोपण कर दिया हरियाली का संदेश