झाबुआ। आदिवासी अंचल झाबुआ को पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा में शामिल गया गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्टेट हेंडर से इसकी घोषणा की है। जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने बताया महिला बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया ने मुख्यमंत्री से इस मामले को लेकर निवेदन किया था, जिसे मुख्मयंत्री ने मान लिया है। गौरतलब है कि झाबुआ से उड़ान शुरू होने से इस आदिवासी अंचल के लोगों को पर्यटन के लिहाज से काफी फायदा होगा। लोगों में भगोरिया हाट को लेकर पहले से ही क्रेज है। इसके अलावा यहां की पिथोरा संस्कृति को लेकर भी ट्रेंड बढ़ रहा है। Post navigation आबकारी विभाग ने दबिश देकर पकड़ी लाखो रुपये की अवैध शराब जब्त की पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए रामा के मोबिलाइजर्स की कलस्टर बैठक संपन्न