झाबुआ Live डेस्क आज सुबह झाबुआ जिले के लिये बुरी खबर आई थी, जिसमे कोरोना का 1 ओर मामला बड़ा गया था, इसके बाद अभी एक ओर रिपोर्ट आई है, जिसमे आयसुलेशन वार्ड में रखे गए कोरोना वरियर्स स्व. सैय्यद हुसेन अली के परिवार के 3 सदस्य जो पहले कोरोना पॉजिटिव आये थे अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएमएचओ डॉक्टर बीएस बारिया ने बताया जो 3 कोरोना पॉजिटिव थे उनकी जांच के बाद कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसी के साथ अब जिले में टोटल 6 केस एक्टिव बचे है। वहीं कुल 13 केस हो चुके थे, जिसमे से 1 महिला पेटलावद की डिस्चार्ज की जा चुकी है और शासकीय वाहन के चालक सैयद साहब की दुःखद म्रत्यु हुई। इनके बाद इन्ही के 2 परिवार के सदस्य कोरोना नेगेटिव आये थे, जिसके बाद 3 ओर सदस्य कोरोना नेगेटिव आ गए है। हालांकि डाक्टरो को उम्मीद है कि अब आने वाले दिनों में अन्य 6 बचे मरीजो की की रिपोर्ट भी नेगेटिव ही आएगी। इस लिहाज से अभी तक झाबुआ जिले में कोरोना पॉजिटिव की सँख्या 6 है। यह पूरे जिलेवासियों के लिए राहतभरी खबर है। पूरे जिले के नागरिक जब से लाकडाउन घोषित हुआ है तभी से अपने ओर अपने परिवार के साथ समाज में ऐहतियात बरत रहे है और अपने घरो में कैद है। Post navigation आलीराजपुर जिलेवासियों के लिए बुरी खबर; मिले 2 कोरोना पॉजिटिव; पिछले दिनों इंदौर के हॉटस्पॉट एरिया से आये थे .. खुद दीपक की तरह जगमगाकर, कोरोना अंधकार को दूर करने में जुटे कोरोना वॉरियर्स पुलिस अफसर