झाबुआ डेस्क। झाबुआ जिले के कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम धोचका में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है सुबह उन्हें एक बड़ा तेंदुआ मरा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। अभी यह साफ नहीं है कि तेंदुए की मौत का कारण क्या है। वन विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है। Post navigation गुंडों से हमले करवाकर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है भाजपा सरकार-कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल तिरुपति में गुम हुए यात्री सुरक्षित मिले, कलेक्टर की सक्रियता एवं अथक प्रयासों से ये संभव हो सका