नवनीत त्रिवेदी@झाबुआ कल शाम झाबुआ के रामकृष्ण नगर निवासी प्रताप परमार के पुत्र मधुर परमार ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी मालूम नहीं हुआ है। मधुर पिछले 3 वर्षों से रतलाम में ही निवासरत था एवं एक निजी बैंक में कार्यरत था। रतलाम पुलिस ने मर्ग कायम कर जिला अस्पताल रतलाम में पोस्टमार्टम के लिए रखा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी। Post navigation अब थांदला में भी हुई खेल सामग्री को लेकर एफआईआर संघ साधना का परिणाम है कि समाज में गुणसम्पन्नता दिखाई देती है – पद्मश्री श्री महेश शर्मा