नवनीत त्रिवेदी @ ( झाबुआ Desk) आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही है। झाबुआ पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में लगातार कार्यवाही जारी है, इसी तारतम्य में आज फुलमाल तिराहे पर एफ एस टी द्वारा पारा के सर्राफा व्यापारी राहुल पिता सुरेशचंद भंडारी उम्र 38वर्ष निवासी सदर बाजार पारा झाबुआ के पास से 16 लाख रुपए नगद जप्त किए गए हैं। उक्त रूपयो के संबंध में पूछताछ करने पर भंडारी द्वारा बताया गया कि वे चांदी खरीदने जा रहे है लेकिन और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया एवं कोई रसीद आदि भी प्रस्तुत नही की गई। एफ एस टी एवं पुलिस टीम द्वारा यह पैसे जब्ती में लिए गए हैं। कार्यवाही जारी है। Post navigation पारा-राणापुर रोड पर ग्राम पंचायत सचिव व उनकी पत्नी के साथ हुई लूट की घटना अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया युवक, जांच में जुटी पुलिस