गौरव कटकानी@ कालीदेवी कालीदेवी पुलिस की आज दरियादिली सामने आई अभी अभी मोरबी ( गुजरात ) से पैदल चल कर आ रहे 5 मजदूर जिसमे 4 पुरुष और 1 महिला थी । कालीदेवी थाने के माछलिया चौकी प्रभारी एस.आई नरेंद्र सिंह राठौर , प्रधान आरक्षक उमेश मकवाना , प्रधान आरक्षक राजेश गुर्जर , आरक्षक गणेश लोधा , आरक्षक दिलीप डावर , आरक्षक राजू रावत , चालक कैलाश जब रामा ( कालीदेवी ) इस्थित श्री राम भोजनालय पर आपने डेली रूटिंग का भोजन करने आए तब उन्होंने देखा कि 5 मजदूर आ रहे है जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम लोग पैदल चल कर मोरबी से आ रहे है उनसे पूछा गया कि खाना खाया या नही तो उन्होंने मना कहा इसके बाद कालीदेवी पुलिस के जाबाज अधिकारियों ने अपना खाना छोड़ कर सबसे पहले उन 5 मजदूरों को भोजन करवाया । भोजन करवाने के बाद उन्हें यहां से अन्य वाहन से पिटोल पहुँचवाय । इस दृश्य को देखते हुए आज कालीदेवी पुलिस के नेक इरादे ओर दरियादिली सामने आई । Post navigation EXCLUSIVE VIDEO: अवैध रूप से चल रहा था कत्लखाना; झाबुआ कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर किया पर्दाफाश .. वेतन आहरण व भुगतान में अनियमितता रोकने के लिए जारी किया आदेश – खण्ड शिक्षा अधिकारी