राजेन्द्र शर्मा @ दाहोद झाबुआ की एक महिला की दाहोद में गला रेतकर हत्या कर दी गयी .. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया लेकिन दाहोद पुलिस की निगाह से नहीं बच सका ओर गिरफ्तार कर लिया गया ..एसपी दाहोद डा झाला के अनुसार दिनांक जून को इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर बंद पड़ी RTO चेकपोस्ट की एक वीरान कैबीन में एक महिला का गला रेता हुआ शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान हाल मुकाम झाबुआ निवासी लीला उर्फ वर्षा परमार मुल निवासी फुलपुरी झालोद के रूप में की गयी जो झाड़ू तरबुज आदि बेचकर ओर अनाज मांगकर अपनी आजिविका चलाती थी ..शव के पास मिली एक डायरी से पुलिस को एक बाइक नंबर मिला ओर फिर 50 पुलिसकर्मीयों की 6 टीमों ने करीब 100 CCTV खंगाल कर उस बाइक को ढुंढ निकाला जिसमें घटना के दिन मृतक महिला एक युवक के साथ बैठी हुई थी .. पुलिस ने उक्त युवक की पहचान प्रवीण पोमानी निवासी खरोड काकरी डूंगरी जिला दाहोद के रूप में की ओर उसे गिरफ्तार कर लिया गया ..पुछताछ में उसने अपना अपराध कबुल कर लिया .. लेकिन इस हत्या के पीछे जो कहानी निकलकर सामने आई वह रिश्तों को शर्मसार करने वाली है .. दरअसल मृतक महिला आरोपी युवक प्रवीण की सगी मामी है तथा दोनो के बीच में विगत 5 सालों से अवैध शारीरिक संबंध चल रहे थे .. इसी बीच विगत 5 महीने से आरोपी प्रवीण ने अपनी मामी की बेटी को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था जिसकी जानकारी लीला को लग गयी थी ओर उसने प्रवीण को अपनी बेटी से दुर रहने वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा था ..इस बात से प्रवीण नाराज था ओर घटना दिनांक को वह अपनी मामी को बहला-फुसलाकर दाहोद लाया ..पहले दोनों कल्याणपुरा चौकड़ी पर मिले ..फिर दोनों साथ में झाबुआ आए .. यहां लील को बाइक के पास छोड़कर प्रवीण ने एक धारदार चाकू खरीदा ओर छिपाकर फिर दाहोद बाइक से रवाना हुआ ..योजना के अनुसार प्रवीण ने लीला के साथ दिन भर अनाज मांगा ओर फिर वीरान RTO कैबिन में ले गया ओर रात 3.30 बजे उठकर सोई हुई मामी का गला रेतकर फरार हो गया ..!! Post navigation सोसायटी की किश्त भरने जा रहे शख्स की फालिया अड़ाकर बाइक छीनी , FIR दर्ज युवती से शादी करने का प्रलोभन देकर लगातार किया दुष्कर्म , SF कांस्टेबल पर एफआईआर दर्ज