नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live शहर के भोज मार्ग में निवासरत एक युवक ने आज देर शाम अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, युवक का नाम राहुल सोलंकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है, युवक के पिता लोक निर्माण विभाग में चालक के पद पर कार्यरत हैं, युवक शादीशुदा था और उसकी 3 वर्षीय बेटी है, रिश्तेदार एवं पड़ोसियों को जब फांसी लगाने की खबर लगी तो उनके द्वारा तत्काल युवक को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कल सुबह पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी। मामला विवेचना में लिया है- थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गाडरिया ने बताया शहर के भोज मार्ग निवासी एक युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई थी, मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया गया है , पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। झाबुआ Live अपील- झाबुआ – अलीराजपुर लाइव अपने सारे पाठकों और दर्शकों से विशेष आग्रह करता है की किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं है, आप आर्थिक-मानसिक-शारीरिक या और भी किसी कारण से परेशान हैं तो अपने परिवारजनों एवं दोस्तों से चर्चा कर अपनी समस्या बताएं ,समाधान जरूर निकलेगा.. करने वाले के लिए आत्महत्या सामान्य है, लेकिन उनसे जुड़े हुए लोगों के लिए यह ऐसा सदमा है जिससे कभी नहीं उबरा जा सकता, जीवन अनमोल है.. इसे सहेजे। Post navigation साड़ी के सहारे लटकी मिली मायके में रह रही विवाहिता लाश, सदमे में परिजन गंभीर स्थिति न बनाए ये कमियां; कोरोना की तीसरी से पहले..100 बैड वाला सिविल हाॅस्पिटल ही बीमार..