विपुल पांचाल/फिरोज खान@ झाबुआ-आलीराजपुर Live
input: deepak jain
कोरोना वायरस के कहर से झाबुआ-आलीराजपुर जिले में नए हॉटस्पॉट बनते जा रहे है। प्रशासन ने लाख कोशिशें कर ली, लेकिन फिर भी जिले में कोरोना के मरीज लगातार सामने आ रहे है।
आज आई कोरोना सैम्पलों की रिपोर्ट में फिर दोनों जिलों में 26 नए कोरोना मरीज सामने आए है। जिसमे झाबुआ जिले के 19 और आलीराजपुर जिले के 7 मरीज शामिल है।
झाबुआ जिले के डाक्टरो के मुताबिक पिछले दिनों भेजे गए सैम्पलों की रिपोर्ट आज आई है, जिसमे जिले के कल्याणपुरा के वडलीपाड़ा में 2 कोरोना मरीज सामने आए हैं। वही मेघनगर में 3, थांदला में 1, कालीदेवी 1, पारा में फिर 1, 8 बड़ा घोसलिया, 3 झाटोड़ी के लोग शामिल है। वहीं आलीराजपुर जिले में 7 में 4 रिपीट पॉजिटिव आये है, जो पहले से पॉजिटिव थे उनकी रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। इन 4 को छोड़ दे तो आलीराजपुर जिले में 3 नए कोरोना पेशेंट मिले है।
इन सभी एरिये को कन्टेन्टमेंट एरिया घोषित किया जा रहा है। मरीजो को आयसुलेशन वार्ड में रखा जाएगा और परिवार के भी सेम्पल लेकर क्वारींटीन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *