झाबुआ लाइव के लिऐ राणापुर से के नाहर की रिपोर्ट ॥

शुक्रवार को झाबुआ कुक्षी मार्ग पर नगर से 7 किमी दूर अजीबो गरीब वाक्या हुआ।दो बाइक पर सवार 4 लोग झाबुआ आलीराजपुर जिले की सीमा पर स्थित मोद नदी के पुल पर जोबट की ओर से तेज गति से आये।यहाँ चारों आपस में जमकर लड़ने लगे।विवाद के साथ चारो आपस में मारपीट भी कर रहे थे।ऐसे में जब उनसे वहाँ के ग्रामीणों ने लड़ने की वजह पूछी तो उन  अज्ञात लोगो ने एक बाइक पुल से उठाकर नीचे नदी में फेंक दी।दूसरी बाइक को सड़क पर छोड़कर चारों वहां से पैदल ही जोबट तरफ भाग निकले।दोनों बाइक हीरो कम्पनी की सी डी डीलक्स मॉडल थी।एक पर नम्बर एम पी46 एम बी 0168 अंकित था।दूसरी बाइक पर नम्बर नही था।शिक्षक छगन जमरा ने उदयगढ़ थाने पर इसकी सुचना दी।तब वहां से आये आरक्षक ने बताया कि मामला राणापुर थाने की सिमा का है।इसके बाद राणापुर पुलिस ने वहाँ पहुंचकर दोनों बाइक जब्त कर ली है  ग्रामीणों ने बाइक पर डीलर का नाम माँ ऑटोमोबाइल राजपुर देखकर वहां फ़ोन लगाया ।वहां से बताया गया कि बाइक शांतिलाल मोतीलाल निवासी पलसुद के नाम पर बेचीं गई है।

अज्ञात लोग द्वारा की गई इस हरकत के बाद कई तरह के कयास लगाये जा रहे है।मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग अपने साथ देशी कट्टे भी लाये थे।भागते समय वे कट्टे भी फेंक गए थे।जिसे कुछ ग्रामीण उठा ले गए।घटना को देखतेहुए ग्रामीणों का मानना था कि या तो वे लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में थे या फिर वे हथियार बेचने के इरादे से आये थे जिनका आपस में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।उधर पुलिस ने कट्टे मिलने की बात से साफ़ इंकार किया है।पुलिस के अनुसार उनसे किसी ने कट्टे फेंके जाने व ग्रामीणों द्वारा उठा ले जाने की बात नही बताई।

यह बोले इलाके के टीआई –मोद नदी के वहां से दो बाइक लावरीस मिली है।ग्रामीणों ने बताया कि कोई 4 लोग आपस में झगड़कर बाइक वहां छोड़ गए है।कट्टे फेंके जाने की कोई जानकारी नही मिली-आर.सी . भास्करे टी आई पुलिस थाना राणापुर ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *