झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- अंचल में बीती रात से हो रही बारिश बेत्र के नदी-नाले उफान पर है. बुधवार दिनभर झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का दौर चला, सुबह से हो रही मूसलधार बारिश से पाटड़ी और लाड़की नदी उफान पर रही। गौरतलब है कि बामनिया-रायपुरिया मार्ग बनने के बाद पहली बार पाटड़ी नदी का पानी रोड के उपर से गुजरी। लगातार हो रही बारिश का असर रेलमार्ग पर भी पड़ा है। बुधवार को कई ट्रेनें घंटों देरी सी चली, रेलवे ने वडोदरा-कोटा पार्सल ट्रेन को बामनिया से आगे के स्टेशन निरस्त कर बामनिया से ही पुन: वडोदरा की ओर रवाना किया। Post navigation चालक-परिचालक संघ ने दी चालक निनामा की मौत पर सहयोग राशि बोडग़ांव में हुआ 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र का उदघाटन