खवासा । खवासा के पूर्व सरपंच झमकलाल चोपड़ा का आज दोपहर निधन हो गया । वे गत तीन माह से बीमार थे । श्री चोपड़ा खवासा के पंद्रह वर्ष तक सरपंच रहे । उनके कार्यकाल में ग्राम को कई महत्वपूर्ण सौगाते भी मिली । ग्राम की पेयजल योजना उन्ही के कार्यकाल में शुरू हुई । ग्राम की बिजली लाइन भी उन्ही के सरपंच रहते डली जिसका उद्घाटन 1 जनवरी 1970 को श्री चोपड़ा के करकमलों से ही हुआ था । आप जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य और पत्रकार सुरेन्द्र चोपड़ा के पिताश्री थे । Post navigation नदी व पर्यावरण दूषित करने वाले ईंट भट्टे हटाए खवासा मे चोर का उत्पात, मकान मालिक को घायल किया