झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आचार्य बालकृष्णजी का जन्मदिन पूज्य स्वामी बाबा रामदेव के आव्हान पर झाबुआ जिले में भी पौधारोपण कर मनाया गया। दोपहर लगभग 1 बजे भारत स्वाभिमान शाखा थांदला के पदाधिकारियों ने स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर तथा महर्षि दयानंद सेवाश्रम परिसर में ओषधीय पौधा रोपण किया। कार्य का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महर्षि दयानंद सेवाश्रम थांदला के संचालक आचार्य दयासागर ने ओषधीय पौधो के बारे में विस्तारपूर्वक उपस्थित पदाधिकारियों व विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नीरज भट्ट, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राजु धानक, युवा भारत के जिला युवा प्रभारी तानसिंग मईड़ा, योग शिक्षक जगमोहन राठोड़, विश्वास सोनी, शिशु मंदिर के प्रधानाचाय बिरथरिया, गणपति वैरागी, दिलीप राठोड़, अरूण शुक्ला एवं दीदीयां उपस्थित रही। Post navigation आजाद नगर मे होगा ऐतिहासिक आयोजन भंगार में मिले तिरंगा को साफ कर किया व्यवस्थित