जोबट। जोबट सब जेल में 22 जनवरी, सोमवार को श्री अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम महोत्सव के सुअवसर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सब जेल में सुबह-शाम राम-भजन की गूंज के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही है, इसको लेकर कैदी अति उत्साहित हैं। एसडीएम जोबट एवम एवम पदेन जेल अधीक्षक वीरेंद्र सिंह एवं जोबट सब जेल जेलर उज्जवला ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम भी आयोजित होना है,यह कार्यक्रम देशभर के शहरों और गांव में मनाया जाएगा। नगर सहित मंदिरों के साथ -साथ सब जेल पर भी साफ सफाई का अभियान चलाया गया, आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है।बंदियों द्वारा जेल परिसर में श्री महादेव मंदिर को सजाया गया है। साथ ही 22 जनवरी को जेल प्रांगण में भजन कीर्तन के साथ सुंदरकांड का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। वही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन जेल अन्य कार्यक्रमों से पूरी तरह राममय हो जाएगा। सुबह-शाम राम-भजन की गूंज के साथ ही जेल में दीपोत्सव की तैयारी भी चल रही है। बंदीयों ने खुद दीपोत्सव के लिए दीपक भी तैयार किए हैं।बंदियों को स्थानीय जेल प्रशासन की तरफ से श्री राम लला का प्रसाद भी वितरण किया जाएगा। Post navigation बच्चों ने उकेरे रंग, दिया सभ्यता, संस्कृति और संस्कार के संरक्षण का संदेश, अर्पण ने किया आयोजन जोबट मे शोभायात्रा में भगवान श्री राम, मां सीता, राम लक्ष्मण एवं हनुमान जी की झांकी निकली