सुनील खेड़े/आकाश उपाध्याय@ जोबट … LIVE
लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने अब से थोड़ी देर पहले आलीराजपुर जिले के जोबट में जोबट शहर के पटवारी बालूसिंह डावर को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पटवारी एक शासकीय कर्मचारी बादलसिंह चौहान से प्लाट नामांतरण के लिए यह रिश्वत ले रहे थे, रिश्वत की डिमांड होते ही बादलसिंह ने लोकायुक्त पुलिस इंदौर को इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्यवाही लोकायुक्त ने की। फिलहाल कार्यवाही अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *