जितेंद्र वर्मा, जोबट आलीराजपुर जिले की जोबट तहसील में गुरुवार को भगोरिया पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद अनीता नगर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पोरवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल रावत, उदयगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेन भाई गुजराती, सुरपाल अजनार, भाजपा नेता कमरू अजनार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भूपेंद्र भूरिया तथा जोबट मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में भव्य गैर निकाली गई,गैर की शुरुआत देसला गार्डन से हुई,जहां से 40 ढोल-मांदल की गूंज के साथ विशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला ढोल की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा जमकर थिरकते नजर आए। पूरे मार्ग पर भगोरिया का उत्साह देखते ही बन रहा था। जनप्रतिनिधियों ने भगोरिया को आदिवासी संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे सामाजिक एकता और परंपरा का प्रतीक कहा। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं समाजजन शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर गैर का स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। भगोरिया पर्व के इस आयोजन ने जोबट नगर को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया और परंपरा,संस्कृति तथा जनसहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला। Post navigation जयस पदाधिकारी व अन्य पर की गई एफआईआर निरस्त करने की मांग, आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा जोबट में युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी