जितेंद्र वर्मा, जोबट नगर के दाल मिल क्षेत्र के पीछे एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गौतम उर्फ़ निक्की पिता अंगद सिंह नरवरिया (उम्र लगभग 27 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला संदिग्ध परिस्थितियों में सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम की लगभग 5:00 बजे के आसपास क्षेत्र में लोगों ने युवक को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Post navigation जोबट भगोरिया में सांसद अनीता चौहान की मौजूदगी में 40 ढोलों के साथ निकाली गेर, परंपरा, उत्साह और एकता का संगम नजर आया आगजनी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए जोबट विधायक सेना महेश पटेल