जितेंद्र वर्मा, जोबट

आलीराजपुर में शहीद क्रांतिकारी छीतू सिंह किराड़ की मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहे प्रकरण के मामले में आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस थाना जोबट में थाना प्रभारी विजय वास्कले केा ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जयस पदाधिकारी व अन्य पर की गई एफआईआर निरस्त करने की मांग की गई। 

ज्ञापन में कहा कि आदिवासी समाज द्वारा अपने महापुरुष की प्रतिमा स्थापित कर पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई थी। समाज का कहना है कि आलीराजपुर एक पूर्णतः आदिवासी जिला है, जहां संविधान की पांचवी अनुसूची लागू है तथा ग्राम सभा को विशेष अधिकार प्राप्त है। प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्राम सभा की भावना और सहमति को दरकिनार कर कार्रवाई किया जाना अनुचित है। ज्ञापन सौंपने समय जिला पंचायत सदस्य रिंकुबाला डावर, वीरेंद्र बघेल, नीलेश डावर, जयस ब्लाॅक अध्यक्ष रमेश डावर, भारत चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *