विजय मालवी@बड़ी खट्‌टाली

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की क्षेत्र में गति काफी धीमी है। जनपद पंचायत जोबट में  कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा। बड़ी खट्‌टाली सहित पूरी जनपद में वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक 6700 कुटीर स्वीकृत हुए हैं। लेकिन वर्तमान में 2700 कुटीर अपूर्ण पड़े हैं। अधूरे काम को पूराने के लिए जनपद पंचायत जोबट  के मुख्य में कार्यपालम अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ध्यान नहीं दे रहे हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुक्षी से प्रतिदिन अप डाउन करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार उन्हें अधूरे आवास के संबंध में जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर भी अपूर्ण कार्यों को पूर्ण बताकर ग़लत जानकरियां प्रेषित की है। स्मरण रहे की जोबट जनपद पंचायत क्षेत्र में 29 आंगवाड़ियां स्वीकृत हुई है लेकिन उक्त मुख्य कार्यपालन अधीकारी की निष्क्रियता से अनेक जगह कार्य नाम मात्र के प्रारंभ हुए हैं। कुछ हितग्राहियों ने बताया की उनकी आवास की राशि दूसरों के खातों में डाल दी है। जिसके कारण वे परेशान हो रहे हैं। एक ओर प्रदेश के मुख्य मंत्री एवं देश के प्रधान मंत्री ग़रीबों को मकान बनाकर शासन की योजना का क्रियान्वयन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर जनपद पंचायत जोबट क्षेत्र में शासन की योजनाओं का सरेआम धज्जियां उड़ रही है। उधर, जनपद अध्यक्ष शकुंतला डूड़वे ने उक्त सीईओ के कार्य पर पूर्व से ही असंतोष जताया। जनपद अध्यक्ष ने बताया कि सीईओ जनपद क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की समय पर उन्हें सूचना भी नहीं देते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *