जोबट। मानवता और समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए जोबट क्षेत्र में 135वां नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सोहनलाल जैन के दुखद निधन के पश्चात, उनके परिजनों ने दुख की इस घड़ी में एक अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक निर्णय लिया। परिवार की सहमति से दिवंगत सोहनलाल की दोनों आंखों का दान कराया गया। नेत्रदान की यह प्रक्रिया एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक (श्री मुरलीधर किशनगोपाल पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा संचालित) की टीम द्वारा संपन्न कराई गई। परिवार को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के प्रदेश नैत्र दान प्रभारी पीयूष दख एवं मालवा सभा के अध्यक्ष संजय गाँधी का विशेष सहयोग रहा। इस नेत्रदान के माध्यम से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में नया उजाला आएगा और वे दुनिया की सुंदरता को देख सकेंगे। एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक परिवार ने दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त करते हुए जैन परिवार का हृदय से आभार प्रकट किया है। संस्था ने कहा कि अंधत्व पर विजय पाने के इस प्रयास में परिवार का यह सहयोग अत्यंत वंदनीय एवं समाज के लिए प्रेरणादायक है। Post navigation पैसा कानून के उल्लंघन का आरोप: खनन के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ जोबट SDM कार्यालय पर ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन जनपद पंचायत जोबट के CEO पवन शाह आज होंगे सेवानिवृत्त