मुकेश परमार@ क्राईम रिपोर्टर जोबट उप चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा जोबट उप चुनाव निर्विघ्न, भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्न कराये जानें के उददेश्य से संपूर्ण जिलें में असामाजिक तत्वों एवं गतिविधियों पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जा रही है। चुनाव आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है, ताकि चुनाव पूर्व भयमुक्त वातावरण निर्मित कर, शांतिपूर्वक मतदान की कार्यवाही करवाई जा सके। इसी तारतम्य में जिले के लगातार बडी मात्रा में शराब जप्त की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया थाना चांदपुर क्षैत्रान्तर्गत ग्राम झडौली में आरोपी सुरभान पिता तैरिया के घर पर अवैधरूप से बडी मात्रा में अंग्रेजी शराब संग्रहित कर रखें होनें की सूचना चांदपुर पुलिस को मिली सूचना पर चांदपुर पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये रात्रि में ही संदिग्ध स्थान पर दबिश देकर सघनता से तलाशी ली गई। आरोपी सुरभान के घर में अवैधरूप से संग्रहित कर अलग-अलग कंपनी की अंग्रेजी शराब जिसमें माउण्ट, वास्को कंपनी की बीयर, गोवा व्हीस्की, लंदन प्राईड व्हीस्की, लंदन प्राईड प्रिमियम व्हीस्की एवं देशी मदीरा की कुल करीबन 90 पेटी, जिसकी मात्रा करीब 860 लीटर तथा कीमती लगभग 3 लाख 20 हजार रूपये आंकी गई है। जिसे चांदपुर पुलिस के द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही करते हुये जप्त कर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। एसपी ने बताया कि जोबट उप चुनाव के मदेदनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखनें के लिये अलीराजपुर पुलिस के द्वारा संवेदनशीलता के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन सख्ती से करवा रही है तथा असामाजिक तत्वों पर उनकी हर गतिविधि पर सूक्ष्मता से निगाह रख रही है। कानून तोडने वाले व अवैध व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों को अलीराजपुर पुलिस के द्वारा किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जायेगा इनके विरूद्ध सख्ती से कानून कार्यवाही की जावेगी तथा अलीराजपुर पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाये हुई है। Post navigation दाऊदी बोहरा जमात के धर्मगुरु का संदेश प्रतिदिन 40 मिनट या 3 किलोमीटर पैदल भ्रमण करें समाज जन जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा डांडिया नाईट का आयोजन