थांदला। जैन सोश्यल ग्रुप थांदला के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यो की एक बैठक सोमवार की देर शाम स्थानीय पोषध-भवन पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष हेमंत श्रीमाल ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर शनिवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में ग्रुप का दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा तथा विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। आगामी दिसम्बर माह में ग्रुप द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा इस पर भी ग्रुप के पदाधिकारियो व सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। इसके अलावा भी अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप के सचिव हितेश शाहजी, कोषाध्यक्ष रूपेश पोरवाल, सहसचिव किरण प्रमोद पावेचा, विजय भीमावत, प्रदीप जैन, राकेश श्रीमाल, मिलिंद कोठारी, ललित भंसाली, संदीप शाहजी, निंकी चंचल भंडारी, हेमा प्रवीण मेहता आदि उपस्थित थे। संचालन सचिव हितेश शाहजी ने किया। Post navigation सेक्टर एवं झोनल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न भाजपा ने फर्जी मतदान के लिए अपने कार्यकर्ताओं पर बढ़ाया दबाव: कांग्रेस