रितेश गुप्ता, थांदला नगर में सकल जैन समाज द्वारा महावीर जयंती पर्व उत्साह पूर्वक अपने अपने घरों में रहकर मनाया गया । स्थानकवासी जैन समाज, सकल दिगंबर जैन समाज, मूर्तिपूजक जैन समाज एवं तेरापंथी जैन समाज जनों द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर श्री महावीर जन्म उत्सव को अपने अपने घरों पर विभिन्न विधि एवं पूजन के साथ मनाया गया। श्री दिगंबर जैन समाज जनों द्वारा घरों के बाहर रंगोली बनाई गई। घरों में परिवारजनों द्वारा पूजन व अभिषेक किया गया शुभ संध्या के समय घरों के आंगन में दीपक लगाए गए। स्थानकवासी जैन समाज जनों द्वारा सोशल मीडिया पर कई आयोजन किए गए । ) Post navigation तालाब में नहाने गई युवती की डूबने से मौत कोरोना के प्रति ग्रामीण हुए जागरूक, राजस्थान के सभी रास्ते किए बंद, प्रशासन ने बरती सतर्कता, पुलिस अधीक्षक ने किया क्षेत्र का भ्रमण