योगेन्द्र राठौड@सोंडवा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो गये। जीत-हार तो लगभग उसी दिन सभी को पता चल गई थी जिस दिन मतगणना हुई। विधिमान्य रुप से जीत का प्रमाण पत्र 26 जुलाई को दिया गया और उसी के साथ नये सत्र की शुरुआत हो गई। सभी ने अपने हिसाब से जुलूस निकाला तो कोई ने मंदिर मे माथा टेक कार्यकाल की शुरुआत कर दी। पर इन सबके बीच एक तस्वीर जो सोशल मीडिया पर आई उसने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की शुरुआत की याद ताजा कर दी ।आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल की शुरुआत मे संसद मे प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने से पहले संसद की सीढ़ी पर चलने से पहले उसे प्रणाम करते है । ठिक उसी तरह अपने कार्यकाल की शुरुआत वालपुर पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच जयपालसिंह खरत ने की। वे भी अपने कार्यकाल की शुरुआत मे पंचायत भवन की सिढीयो की पूजा कर उसे नमन कर अपने नये कार्यकाल की शुरुआत की ।उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर लोगो ने सराहा। Post navigation इस गांव की दो बेटियों ने हासिल की यह उपलब्धि, ग्राम का नाम किया रोशन तेंदुए ने किया बकरी का शिकार