आलीराजपुर। नगर पालिका आलीराजपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत के चलते आज महेश पटेल ने अपने निवास पर स्वागत समारोह रखा। स्वागत समारोह में महेश पटेल व मुकेश पटेल ने जीत दर्ज कर आए सभी 10 पार्षद का मुंह मीठा कराया व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही महेश पटेल ने मतदाताओं का आभार मानते हुए ये जीत जनता की जीत बताया। इनका भी किया स्वागत विजय पार्षदों के साथ हार का सामना करने वाले पार्षद उम्मीदवारों का भी स्वागत किया गया। अध्यक्ष उम्मीदवार सेना पटेल ने कहा की आप अपनी हार ना समझे। आप लोगों ने हमारी नजरों में जीत दर्ज की है। आपका हर वार्ड का विकास कार्य होने की बात कही। साथ ही पार्षद महिला पतियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही महेश पटेल व सेना पटेल ने अपने बेटे पुष्पराज का भी स्वागत कर मिठाई खिलाई। Post navigation नवरात्रि महोत्सव के तहत श्री पशुपति नाथ परिसर में गरबा प्रतियोगिता आयोजन शुरू ग्राम पंचायत इंदरसिंह की चौकी में विद्युत डीपी का फीता कटकर किया शुभारंभ