आलीराजपुर। शहर के लोकप्रिय गरबा पांडाल श्री पशुपति नाथ परिसर कुम्हारवाड़ा में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन जोर शोर से हो रहा हैं। इस महोत्सव में गरबा नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इस स्पर्धा में विजेता रहने वाली युगल टीम, सामुहिक टीम तथा एकल गरबा नृत्य के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को जागरूक नागरिक मंच के अध्यक्ष विक्रम सेन की और से भव्य शील्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी का होगा, जिसे शरद पूर्णिमा की शाम को वितरित किया जाएगा। बता दें कि नवरात्रि महोत्सव समिति की ओर से इस परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजन नियमित हो रहे हैं, इस कड़ी में प्रथम दिन माताजी के भक्तो के लिए भंडारा आयोजन भी किया गया था। Post navigation पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर हुई चोरी, तीन दिन में दूसरी वारदात जीतकर आए कांग्रेस पार्षदों का स्वागत किया, जो हार गए उन्हें भी मिला सम्मान