आलीराजपुर। ग्राम पंचायत इंदरसिंह की चौकी में विद्युत कनेक्शन डीपी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक सुलोचना रावत व नागरसिंह चोहान शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर डीपी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक रावत ने कहा की हम लोग गांव कस्बों मे विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध है । जहां आवश्यक कार्य होंगे वहां हम प्राथमिकता से निर्माण कार्य करवायेंगे । जहां बिजली की बात है । हम जल्द ही विधुत विभाग की बैठक लेकर विभाग से सवेॅ करवा कर आवश्यकता अनुसार बिजली विभाग डीपी लगाने की बात भी कही । नागरसिंह चौहान ने कहा कि आज मप्र की भाजपा सरकार हर सम्भव आदिवासी वर्ग के लिए योजनाएं ट्रायबल जिलो के लिए योजनाएं बनाकर लाभान्वित कर रही हैं । विशाल रावत ने कहा की आप लोगों की जो भी समस्या है हम लोग आपकी सेवा में हम हर समय तत्पर है । जो विकास कार्य व समस्याए बताई है उसे भी पुरा करने की बात कही । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान, युवा नेता विशाल रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास माहेश्वरी, इंदरसिंह की चौकी सरपंच भूपेन्द्र चंगौड, छोटा ईटारा सरपंच भूपेन्द्र रावत,खरखड़ी सरपंच धूंधा कनेश, कोटबू सरपंच बबलू पटेल सहित विद्युत विभाग के अधिकारीगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे। Post navigation जीतकर आए कांग्रेस पार्षदों का स्वागत किया, जो हार गए उन्हें भी मिला सम्मान कन्या उमावि की छात्रा मारिया मन्नान ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया