आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर की छात्रा मारिया मन्नान ने गांधी जयंती के अवसर पर अस्पृश्यता निवारण एवं सद्भावना विषय पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2022 को कलेक्टोरेट ऑडिटोरियम अलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने छात्रा मारिया मन्नान को प्रथम पुरस्कार का प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग अलीराजपुर जानकी यादव एवं अन्य अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संस्था की ओर से इस कार्यक्रम में शिक्षिका ललिता चौहान उपस्थिति थी। शाला को गौरवान्वित करने पर छात्रा मारिया मन्नान को प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र बैरागी एवं संस्था के लालसिंह बामनिया, ललिता चौहान, वंदना बारिया, निर्मला कनेश, राहबाई कलेश, शरीफ शेख, राहुल खेरिया, अरविंद हाडा, ज्योति गोयल, राजेंद्रसिंह खरत एवं स्टाफ ने बधाई और शुभकामनाएं दी। स्टाफ द्वारा शिक्षिका वंदना बारिया और ललिता चौहान के कर्तव्य परायणता की भी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *