गोपाल राठौड़, कट्ठीवाड़ा पोसंग नदी में तीन दिन पहले बाइक से अलीराजपुर जाते समय बहे अपने जीजा राकेश की तलाश में नदी खंगाल रहे आमखूंट निवासी देवन नानसिंह डावर खुद नदी में डूब गए और उनका शव गुजरात के साजनपुर से बरामद हुआ। साजनपुर में शव बरामद होने की सूचना बॉर्डर के सरपंच विश्वनाथ राठवा ने मध्यप्रदेश पुलिस को दी। अपने जीजा की तलाश में देवन डावर नदी में उतरे थे और उनके बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पहले से ही परेशान परिवार पर यह शव मिले से वज्रपात हुआ है। गुजरात पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। ) Post navigation दस मिनट में दस किलोग्राम मक्का दाना चट कर जाते हैं सैकड़ों पक्षी, देखिए जीवदया समिति की अनूठी पहल दस फीट के अजगर ने किया मोर का शिकार, ग्रामीणों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा