अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- अलीराजपुर सहित जिले के सभी शहर-गांव जीएसटी के विरोध स्वरूप आज बंद रहे। इस दौरान बरझर मे रोचक बात देखने को मिली, यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी व्यापारी संघ का समर्थन करते हुए अपनी अपनी दुकाने बन्द रखी। बरझर में चाय-पान-किराना से लेकर सभी ने व्यापार संघ को समर्थन दिया है। आसपास के ग्रामीणों को बन्द की खबर नहीं मिलने के कारण रोजमर्रा की खरीददारी करने ग्रामों से कस्बों की ओर चले आए इस दौरान उन्हें निराश वापस लौटना पड़ा। खासकर आवागमन के लिए वाहनों के पहिये भी थमे रहे। गरीब तबके के लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए इधर उधर भटकते देखे गये । Post navigation बच्चों को स्कूल में तिलक लगाकर मनाया प्रवेशोत्सव 12 हजार पौधे लगाने में जुटा प्रशासनिक अमला, जनप्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं