अलीराजपुर- कलेक्टर शेखर वर्मा की पहल पर जिले में विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजस्व दफ्तर आपके द्वार अभियान ग्राम स्तर पर प्रारंभ किया गया है। जिसमे राजस्व विभाग से संबंधित समस्त बिन्दुआंे जैसे फौती नामांतरण ,बंटवारा,सीमांकन,अतिक्रमण,शासकीय सम्पत्तियों को राजस्व अभिलेख में इन्द्राज करना,कपिल धारा कुओं को राजस्व अभिलेख मे दर्ज करना आदि पर आज से 15 सितम्बर 2015 तक अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी । कलेक्टर श्री शेखर वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व दफ्तर आपके द्वार अभियान अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैै। राजस्व दफ्तर आपके द्वार अभियान अंतर्गत निराकृत प्रकरणों की प्रतिदिन की कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए है। Post navigation मोटे अनाज के उपार्जन के लिए पंजीयन 8 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक रेलवे ने कटरा तक बढाई 4 ट्रेने , यात्रीयो को सुविधा