कट्ठीवाड़ा में प्रदेश सरकार को जगाने के लिए भजन-कीर्तन करते सचिव।
 आदेश प्रति को आग के हवाले करते सचिव।
आदेश प्रति को आग के हवाले करते सचिव।

अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट-
जहां एक ओर प्रदेशभर में पंचायत सचिव अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर है। वही अलीराजपुर जिले के 275 पंचायत सचिव भी अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सचिवों का समर्थन करते हुए 28 तारीख से हड़ताल है। अलीराजपुर जिले की छह पंचायतों में पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों का काम-काज ठप पड़ा हुआ है। पंचायत सचिव जनपद प्रांगण में डेरा डाले हुए हैं। कट्ठीवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की प्रदेश सरकार को नींद में से जगाने के लिए भजन-कीर्तन जारी रहे हैं, वहीं चंद्रशेखर आजाद नगर में विकास आयुक्त एवं अपर सचिव राधेश्याम जुलानिया के आदेश पंचायत सचिव के हड़ताल पर रहने के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था की आदेश प्रति को जलाया गया। पूरे जिले में जिले में पंचायत सचिवों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष कुंवरसिह भिंडे का कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह हमारी जायज मांगे नहीं मानेंगे तब तक पंचायत सचिव कलमबंद हड़ताल पंचायतों में तालाबंदी कर जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *