रक्षित मोदी@ उत्तराखंड में स्थित भगवान केदारनाथ धाम मंदिर में प्रातः 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर देश के समस्त शिव मंदिरों में भगवान शिव का अभिषेक कर आरती की गई। इसी कड़ी में नगर के पंचेश्वर महादेव मंदिर पर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा भगवान पंचेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आरती उतारी गई। अभिषेक की प्रक्रिया पंडित निरंजन जोशी द्वारा करवाई गई। आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह,जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चोहान, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर, नपा उपाध्यक्ष मकु परवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर,मण्डल महामंत्री गिरिराज मोदी,माधोसिंह कनेश,कार्यालय मंत्री अभिषेक गेहलोत, पार्षद आनंद सोलंकी, निखिलेश गोस्वामी सहित नगर के वरिष्ठ युवा एवं मन्दिर पुजारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने केदारनाथ से प्रधानमंत्री मोदी का लाइव सम्बोधन भी सुना और देखा। Post navigation पंचाल व राजपूत समाज की महिलाओं ने की गोवर्धन पूजा गाय गोयरी पर्व धूमधाम से मनाया, वाणी समाज ने राम मंदिर पर अन्नकूट पर क्विटंलों महाप्रसादी का किया वितरण