जितेन्द्र वाणी, नानपुर

नानपुर में गोवर्धन पूजन के दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से महिलाओं ने अपने अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया। उसके पश्चात पूजा पाठ कर गाय गोहरी पर्व मनाया। वही वाणी समाज के द्वारा अति प्राचीन श्री राम मंदिर पर अन्नकूट कर क्विंटलों से प्रसादी बनाई गई थी, आरती की गई पूरे नगर में नानपुर ही एक ऐसा गांव है जहां गाय गोहरी पर्व को देखने के लिए अन्य जिलों से व शहरों से ग्रामीण जन आते हैं। वह गाय गोरी पर्व को देखते हैं नानपुर में दीपावली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया और भाईचारे के साथ पुलिस प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा। थाना प्रभारी त्रिलोक सिह बेस ने सभी ग्रामीणों को दीप पर्व की बधाई दी।
गांव में पसरी रही गंदगी-
वही ग्राम पंचायत ने गांव में गन्दगी का तोहफा देकर आम जनता को बीमारियां देते हुए कोई भी सराहनीय कार्य नही किया जिसकी चर्चाएं होना आम बात है। जगह जगह कचरे के ढेर पड़े रहे कचरा वाहन भी कई माह से बन्द पड़ा ह। पूरी ग्राम पंचायत दीपावली जैसे महापर्व में भी भगवान भरोस्रे पड़ी है कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है आम जनता की बदुआये ले रहा है।
इस संबंध में सरपँच सावन सिह मारू ने कहा कि ग्राम में कचरा फेंकने की जगह नही होने से दो माह से कचरा वाहन बन्द पड़ा है जल्द ही कोई विकल्प निकालते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *