विपुल पंचाल, झाबुआ कराते जिला सचिव सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को खरगोन में आयोजित एसजीएफआई किक-बॉक्सिंग संभागीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसमे झाबुआ जिले के कुल 18 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, इसमें से 5 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुए है। 14 वर्ष बालिका वर्ग में अंशिका डामोर, आदित्या मिश्रा, 17 वर्ष बालिका वर्ग में तनीषा कुशवाह, हितैषी गुप्ता, 19 वर्ष बालक वर्ग में गौरव बारिया प्रमुख है। यह खिलाड़ी 30 सितंबर को जबलपुर के लिये इंदौर दल के साथ रवाना होंगे जबलपुर में 1 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगी। ) Post navigation ठग गिरोह की महिलाएं क्षेत्र में सक्रिय, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण ठगकर हुई फरार झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांतिलाल भूरिया होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार,सोमवार को भरेंगे नामांकन