झाबुआ लाईव के लिये थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट ।लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी समरथमल तलेरा ने सामाजिक क्षैत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अभी तक 40 बार रक्तदान करने व प्रति माह 50 से अधिक यूनित रक्तदान हेतु लोगो को प्रेरित करने वाले तलेरा ने अपनी मृत्यु पचात पार्थिव देह को आरडी काॅलेज उज्जैन में देह दान की घोाणा की। जिले मे ये प्रथम व्यक्ती है जिन्होने अपने देह दान कि घोषणा की है। नगर के किसी व्यक्ती को चिकित्सा सबंधी जानकारी या सुविधा की आवश्यकता हो श्री तलेरा ने थांदला , दाहोद, बडोदा मे पिडीतो के लिये आवश्यक सुविधाए मुहैया करवाई है ओर चिकित्सा के क्षेत्र मे जुडे डाक्टरों के सम्पर्क मे रह कर हर जरुरतमंद की मदद करके अपने आप को गौरवान्वीत समझने वाले इस व्यक्तीत्व ने देह दान कर एक ओर नई मिसाल कायम की है। Post navigation रमजान मे जारी है इबादत का दोर चोरी गये ट्रेक्टर ओर टैंकर को पुलिस ने बरामद किया